फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने मांगी एक सप्ताह की मोहलत

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने मांगी एक सप्ताह की मोहलत

Mon, 13 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने मांगी एक सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर की भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाने मांग पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही अन्य रास्ते से करवाई तो इससे गुस्साए छात्रों ने वहां भी जाम लगा दिया तो कुछ पेड़ पर चढ़ गए। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम परमानंद राम ने छात्रों को एक सप्ताह में अतिक्रमण चिह्नित कर हटा देने का आश्वासन दिया, जिस पर छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर जाम खोल दिया।

सोमवार सुबह ग्यारह बजे महाविद्यालय छात्र पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय गेट पर चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर गोपेश्वर थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची तो छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए। जाम लंबा लगता देख प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही लीसा बैंड से मुख्य तक सुचारु करा दी। इससे आक्रोशित छात्र लीसा बैंड पहुंच गए और यहां बाईपास मार्ग को भी जाम कर दिया। कुछ आक्रोशित छात्र अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग को लेकर पेड़ पर भी चढ़ गए। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम परमानंद राम को छात्र-छात्राओं ने घेर लिया। उन्होंने छात्रों से जाम खोलने के बाद बात करने की बात कही लेकिन छात्र शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अडिग रहे। इस पर एसडीएम ने एक सप्ताह में अतिक्रमण चिह्नित कर हटा देने का आश्वासन दिया। तब जाकर छात्रों ने जाम खोला। जाम खुलने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, सूर्य प्रकाश पुरोहित, दुर्गा प्रसाद मैठाणी और प्रकाश सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed