{"_id":"5a08afda4f1c1bc9678bb313","slug":"15105188481-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुम्भ सम्पन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुम्भ सम्पन
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खो-खो मुकाबले में ऋषिकेश की टीम विजेता
-- प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 452 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला।
न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 452 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक भेंटकर सम्मानित किया गया। राइंका छिद्दरवाला के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ विधिवत संपन्न हो गए। विजय खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल ने संयुक्त रूप से पदक और प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया।
खो-खो के अंडर-17 व अंडर-14 बालक वर्ग में ऋषिकेश की टीम विजयी रही। अंडर-17 बालक वर्ग में वालीबॉल मुुकाबले में हरिपुरकलां जबकि अंडर-14 बालक वर्ग वालीबॉल मुकाबले में चकजोगीवाला ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में लंबी कूद में खदरी श्यामपुर की शालिनी, ऊंची कूद में छिद्दरवाला की तनु, चक्का फेंक में हरिपुरकलां की काजोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ में छिद्दरवाला की शैजल, 400 मी. व 200मी. दौड़ में ऋषिकेश की मंजू, 800 मी. व 1500 मी. दौड़ में हरिपुरकलां की अंजलि ने बाजी मारी। गोला फेंक में ऋषिकेश की प्रिया प्रथम रही। अंडर-17 बालक वर्ग ऊंची कूद व लंबी कूद में छिद्दरवाला के अभिषेक, गोला फेंक और चक्का फेंक में श्यामपुर के सोनू, 100 मी. दौड़ में खदरी के आशीष, 200 मी. दौड़ में ऋषिकेश के मो. निहाल, 400 मी. व 800 मी. दौड़ में चकजोगीवाला के पप्पू ने बाजी मारी।
अंडर-14 बालक वर्ग 100 मी. व 400 मी. दौड़ में ऋषिकेश के प्रवीन, 200मी. में छिद्दरवाला के विशाल, 600 मी. में ऋषिकेश के प्रवीन प्रथम रहे। लंबी और ऊंची कूद में छिद्दरवाला के सौरभ, चक्का फेंक में छिद्दरवाला के अमित अव्वल रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग 100 मी. व 200 मी. दौड़ में ऋषिकेश की अंजलि, 400मी. व 600 मी. में ऋषिकेश की चांदनी साहनी, चक्का फेंक और गोला फेंक में छिद्दरवाला की हिमांशी, श्यामपुर से लम्बी कूद में श्रेया और ऊंची कूद में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक प्रतिनिधि संदीप सिंह राणा, निर्णायक मंडल में जठे सिंह चौहान, कैलाश नौटियाल, विजय सिंह रावत, दाताराम, नागेश राजपूत, उपेंद्र, राजपाल धमांदा, बैशाख सिंह कैंतुरा, अनीता सेमवाल, उर्मिला राणा, यशी शर्मा, अरविंद गुप्ता, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद थे।