{"_id":"5a08afd34f1c1b68678bb2ac","slug":"151051884117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल नेम-
एमएसबीवाई बंद करने पर फूंका भाजपा का पुतला
-- कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले पूर्व में शुरू की गई योजनाओं को भाजपा कर रही है बंद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश ।
नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद किए जाने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता व गरीबों की सुविधा के लिए शुरू की गई जनहित की योजनाओं में भाजपा सरकार कटौती कर जनविरोधी कार्य कर रही है। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष रमोला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार जनविरोधी कार्य हो रहे हैं। आरोप है कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक छीनने का काम कर रही है।
सरकार गठन के बाद सबसे पहले भाजपा ने गरीबों को दिया जाने वाला सस्ता राशन बंद कर दिया। अब पूर्व में कांग्रेस शासित हरीश रावत सरकार के समय गरीब जनता स्वास्थ्य सुविधा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कर दिया गया है। सरकार गरीबों व आम नागरिकों के कल्याणकारी योजनाओं को बनाने व लागू करने की बजाए पूर्व में संचालित जनहित की योजनाओं को बंद कर रही है। कहा कि जनविरोधी सरकार का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदर्शनकारियों में कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, जयपाल जाटव, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, योगेश शर्मा, चंद्रकांता जोशी, विमला रावत, चंदन सिंह पंवार,एमएल चावला, मधु मिश्रा, देवेंद्र प्रजापति, राजकुमार तलवार, मधु जोशी, प्रदीप जैन, वीरेंद्र सजवाण, अब्दुल रहमान, राकेश वर्मा, संजय शर्मा, मनोज त्यागी, अमनदीप सिंह, वेद प्रकाश धींगड़ा, जितेंद्रपाल पाठी, प्राशु बनर्जी, आशु वर्मा, जगजीत सिंह, रवींद्र बिरला, किरन शर्मा, सहदेव राठोर, रजनी देवी, शैलेश जैन आदि मौजूद थे।