फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैकुंठ चतुर्दशी मेले की आखिरी शाम पूर्वा के गानों पर झूमा श्रीनगर

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की आखिरी शाम पूर्वा के गानों पर झूमा श्रीनगर

Sun, 12 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी मेले की आखिरी शाम पूर्वा के गानों पर झूमा श्रीनगर
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में इंडियन शकीरा के नाम से मशहूर प्ले बैक सिंगर पूर्वा मंत्री ने श्रोताओं को खूब नचाया। उन्होंने भीड़ के बीच जाकर लड़कियों के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन

वहीं, कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने हंसी का तड़का लगाया। मुंबई से आए ग्रुप ने बॉलीवुड के गानों में नृत्य पेश किया। शनिवार देर रात डेढ़ बजे तक बॉलीवुड स्टार नाइट में डांस-सिंगिंग का धमाल रहा। सारेगामापा 2016 विनर कुशल पाल के गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद लॉफ्टर्स फेम कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने श्रोताओं को हंसाया।
विज्ञापन

पूर्वा मंत्री के गीत और डांस का जलवा दिखा। पूर्वा ने मेरी लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, जुम्मे की रात है चुम्मे की बात है, जुम्मा-चुम्मा दे दे, मेरी उमर के नौजवानों, मेेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है और मैनू काला चश्मा जंचदा नी गीत गाकर पांडाल को झूमा दिया। उन्होंने श्रोताओं के बीच में जाकर डांस किया। इस मौके पर लड़कियों ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार नाइट में डांस प्लस के उप विजेता अमरदीप सिंह नट नहीं आए, जबकि कार्यक्रम कलेेंडर में उनका नाम दर्ज था। बताया जा रहा है कि अमरदीप ने लगभग 10 दिन पूर्व ही मेले में न आने की सूचना अपलोड कर दी थी। उनका कहना था कि आयोजकों से उनकी कोई बात नहीं हुई है।

पुरुस्कार वितरण के साथ मेले का समापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शनिवार देर शाम समापन हो गया है। इस मौके पर विभिन्न वर्गों में गोल्ड मेडल वितरण के साथ ही राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी ने गोल्ड मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए।
परेड स्पर्धा में एनसीसी वर्ग से राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर, स्काउट/गाइड/एनएसएस वर्ग से एनएसएस (जीजीआईसी श्रीनगर), स्कूल सीनियर और जूनियर वर्ग में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर और प्राइमरी वर्ग में आर्श पब्लिक स्कूल डांग ने बाजी मारी। अंतरविद्यालयी सलामी प्रतियोगिता का खिताब सीनियर वर्ग मेें चिल्ड्रन एकेडमी श्रीनगर और जूनियर और प्राइमरी वर्ग में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर प्रथम स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राइमरी वर्ग से सेंट थेरेसास, जूनियर वर्ग से रेनबो पब्लिक स्कूल और सीनियर वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर अव्वल रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर गुरु रामराय पब्लिक स्कूल की ऋतिका को गोल्ड मेडल मिला। कोतवाल एनएस बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ मेला प्रभारी जितेंद्र रावत, सर्वश्रेष्ठ सभासद सुधांशु नौड़ियाल और सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मी संजीव कुमार को गोल्ड मेडल दिया गया। सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स पुरुष वर्ग में अजय बागड़ी, यतेंद्र नेगी, अमन नेगी, सौरभ कुमार और खुशबुद्दीन और महिला वर्ग में ज्योति पंवार, वर्षा पुरी, स्वाति सेमवाल, शिवानी रावत और अंजलि बिष्ट में गोल्ड मेडल धनराशि का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीजीआईसी श्रीनगर को गोल्ड मेडल मिला। एसआई जितेंद्र चौहान, स्मारिका संपादक अखिलेश चमोला और सफाई कर्मी मान सिंह को जिलाधिकारी रजत प्लेट प्रदान की गई।

एनसीसी कैडेट्स का तोड़ा मनोबल
श्रीनगर। मेले में एनसीसी कैडेट्स ने व्यवस्था बनाने में काफी मदद की, लेकिन कई बार ऐसे अवसर आए, जब उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई। शनिवार रात भी कुछ नेता जबरन ग्रीन रूम में घुसने के साथ ही अतिथियों के बैठने के स्थान में घुस रहे थे। कैडेट्स ने मना किया तो वे धौंस दिखाने लगे।


गरीब बेटी को देंगे 43 हजार रुपये
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सर्वश्रेष्ठ मेला प्रभारी का गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नगर पालिका सभासद जितेंद्र रावत ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने गोल्ड मेडल की धनराशि लगभग 32 हजार रुपये के साथ ही अपनी ओर से 11 हजार रुपये आर्थिक रूप से कमजोर बेटी की शादी में दान देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो भी जरुरतमंद होगा उसे 43 हजार रुपये दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र वह पालिका में यह धनराशि जमा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed