{"_id":"5a087f164f1c1bd9798bbd62","slug":"151050636413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांगचौरा बाजार में सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांगचौरा बाजार में सब्जी विक्रेता की मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर तहसील के डांगचौरा बाजार मेें एक सब्जी विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। राजस्व पुलिस प्रथमदृष्टया करंट से सब्जी विक्रेता की बात कह रही है। हालांकि परिजनों ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। वहीं दिल्ली रह रहे मृतक के भाइयों का कहना है कि यदि मामला संदिग्ध लगा तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पाली डांगचौरा से लगभग तीन किलोमीटर मुसाण गांव निवासी अनिल ममर्गाइं (45) की डांगचौरा में सब्जी की दुकान है। वह अक्सर रात को दुकान में ही सोता था। रविवार सुबह परिजन जब दुकान पर गए तो अनिल दुकान के भीतर मृत मिले।
सूचना पर नायब तहसीलदार सब्बल सिंह कठैत ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर बिजली के तार फैले हुए हैं। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि बिजली करंट से रात में अनिल की मौत हुई होगी। कठैत ने बताया कि यदि परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।