{"_id":"5a0877944f1c1b3c3d8b6e4b","slug":"151050444218-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड विकास मेले को दिया जाएगा भव्य स्वरुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड विकास मेले को दिया जाएगा भव्य स्वरुप
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। आगामी 20 दिसंबर से होने वाले साप्ताहिक बंड विकास मेले के आयोजन को लेकर बंड विकास संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में हुई संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मेले को भव्य रूप दिया जाएगा और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मेले के संचालन में सहयोग लिया जाएगा। मेले में सरकारी विभागों के स्टॉल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी।
सेमलडाला मैदान में हुई बैठक में मेले के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायकों के साथ ही स्थानीय कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहमति जताई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, संरक्षक गजेंद्र राणा, बिहारी लाल बंडवाल, हरिदर्शन रावत, सुरेंद्र नेगी, विजय मलासी, अयोध्या हटवाल, हरेंद्र पंवार, सुनील कोठियाल, बृजलाल, देवेंद्र नेगी, किशन पुंडीर और हुकम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन