{"_id":"5a0876b04f1c1bb6678bb34d","slug":"151050421312-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी टैक्सी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी टैक्सी, सात घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। रविवार दोपहर को कुलसारी से कर्णप्रयाग आ रही एक टैक्सी ब्लाक मुख्यालय के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी नारायणबगड़ निवासी आरसीएम के सेमीनार में शामिल होने कर्णप्रयाग जा रहे थे।
कुलसारी से कर्णप्रयाग आ रही टैक्सी ब्लाक मुख्यालय के समीप तिमलेंगेर में अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर सिंह (पुत्र रतन सिंह निवासी जबरकोट), अशोक कुमार (पुत्र महेशानंद निवासी पास्तोली), मनोज जोशी (पुत्र सुरेशानंद जोशी निवासी चिडिंगा), हरिबल्लभ (पुत्र ख्याली राम निवासी नैल-ढालू), ललित मोहन (पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पास्तोली), उमेश चंद्र (पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी देवराड़ा), मनोज सती (पुत्र महेशानंद नारायणबगड़) घायल हो गए। दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अशोक कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थराली के थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।