फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदासैंण मेला संपन्न

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदासैंण मेला संपन्न

Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदासैंण मेला संपन्न

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मेले के समापन पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वनों और वन्य जीवों की रक्षा करने पर बल दिया गया। देर शाम तक चले समारोह में आयोजन समिति ने मेधावी छात्रों, मेले में प्रतिभाग करने वाले लोक कलाकारों, प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता रहे छात्र-छात्राओं के साथ ही महिला और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में शामिल हुईं यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि मेले पारंपरिक संस्कृति के प्रचार का बेहतर माध्यम हैं। साथ ही आपसी मेलजोल, मदद और परंपराओं के आदान-प्रदान का मेले बेहतर साधन हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, डा. राकेश कुंवर, मेले के संस्थापक सदस्य भुवन नौटियाल, मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी ने विचार व्यक्त किए। मेले में हरेंद्र चौधरी, मुकेश नेगी, लक्ष्मण सिंह कुंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजया चौधरी, मोहन सिंह भंडारी सहित बैनोली, मालई, डुंग्री, मलेठा, देवल और चौरासैंण आदि गांवों के ग्रामीणों ने शिरकत की।
विज्ञापन


चौरासैंण ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
कर्णप्रयाग। नंदासैंण मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज चौरासैंण विजयी और एसजीआरआर देवलकोट उपविजेता बना। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनुसूया प्रसाद ने पहला, तहमिना ने दूसरा और सूरज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कविता नौटियाल, दीपक नेगी और महक, सीनियर वर्ग में अंजलि, बबली, मयंक, सामान्य ज्ञान के सीनियर वर्ग में रितिक नेगी, अंजलि, बबीता, जबकि सामान्य ज्ञान प्राथमिक वर्ग में आयुष नेगी, हिमानी और सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed