फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी मेलखेत में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

जीआईसी मेलखेत में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मेलखेत में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन

देवाल। जीआईसी मेलखेत में शिक्षा, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए शिक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष और ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं। प्रतियोगिताओं के अंडर 10 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में भूपेंद्र सिंह प्रथम और रोशन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी में प्राथमिक स्कूल भौरियाबगड़ प्रथम और खेता द्वितीय रहे। अंडर 14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नंदन सिंह-खष्टी ने प्रथम और बलबीर-भावना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के खो-खो में राइंका बोरागाड़ प्रथम और राइंका मेलखेत द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में राइंका बोरागाड़ प्रथम और राइंका मेलखेत दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में किशन राम प्रथम तथा नंदन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में राइंका बोरागाड़ और मेलखेत, वॉलीबाल में राइंका मेलखेत और बोरागाड़, लंबी कूद में हरेंद्र सिंह और बलबीर सिंह ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक विजय प्रसाद मैठाणी, प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed