{"_id":"5a0876a44f1c1bb6678bb34a","slug":"15105042015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पहाड़ी जिलों में बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने नगर में चल रहे स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। मनोज रावत ने यहां धरना भी दिया। इसके बाद कांग्रेसियों और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति के लोगों ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
सीएचसी में में डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति, प्रसूता की मौत के मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को मुआवजा, ट्रामा सेंटर शुरू करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर समिति आंदोलन पर बैठी है। रविवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने आंदोेलन को समर्थन दिया। विधायक मनोज रावत ने कहा कि प्रदेश में लाठी और डंडों की सरकार है और आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आम लोगों के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, देवेंद्र, विजेंद्र रावत, सुशील रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेनू नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, संजय रावत, नगर पालिका सभासद अनीता नेगी और मनोरमा देवली आदि शामिल थे।