{"_id":"5a04bb5b4f1c1b9f678ba452","slug":"151025964520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-प्रेशर की समस्या फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-प्रेशर की समस्या फूटा लोगों का गुस्सा
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :-------------
मायाकुंड के वाशिंदों ने किया एएई का घेराव
-- पेयजल लाइन में लो-प्रेशर की समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मायाकुंड क्षेत्र में पेजयल लाइन में लो-प्रेशर की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अपर सहायक अभियंता का घेराव किया। समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा मिलने के बाद लोग शांत हुए। नगर पालिका सभासद विजयलक्ष्मी भट्ट की अगुवाई में मायाकुंड के लोग बृहस्पतिवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपर सहायक अभियंता मनोज डबराल का घेराव करते हुए क्षेत्र में तीन माह से चली आ रहे लो-प्रेशर की समस्या के निराकरण की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना था कि पेयजल लाइन में लो-प्रेशर के चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि नावघाट, रामानंद आश्रम और मायाकुंड चौक के आसपास रहने वाले लोग इस समस्या से खासे परेशान हैं।
इस बाबत कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही। अपर सहायक अभियंता डबराल ने लोगों को लो-प्रेशर की समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। नागरिकों ने चेताया जल्द विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन करेंगे। घेराव करने वालों में श्याम लाल, मंजू देवी, गीता देवी, मधु देवी, राजबाला ठाकुर, गीता शर्मा, संजय सिंह, शिब्बू सरकार, घनश्याम भट्ट आदि शामिल थे।