फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैक्स इंस्टिट्यूट आफ मेनेजमेंट के छात्रों ने केक काटकर मनाया जश्र

मैक्स इंस्टिट्यूट आफ मेनेजमेंट के छात्रों ने केक काटकर मनाया जश्र

Wed, 08 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मैक्स इंस्टिट्यूट आफ मेनेजमेंट के छात्रों ने केक काटकर मनाया जश्र

विज्ञापन
श्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत मैक्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में छात्रों ने केक काटकर उत्तराखंड उदय का जश्र धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने छात्रों की ओर से परोसे गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
बुधवार को उत्तराखंड उदय महोत्सव में तहत होटल मैनेजमेंट के संस्थान मैक्स इंस्टीट्यूट में छात्रों ने उत्साह के साथ केक तैयार कर उपस्थित अतिथियों को खिलाया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक जतिन्द्र धीर ने छात्रों को उत्तराखंड में बनाए जाने वाले व्यंजनों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि छात्र परंपरागत व्यंजनों को बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर भी स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य शशिभूषण सिंह, किरन नौटियाल, सुमित झा, अभिषेक नेगी, कुंज सिंह, रोहित रावत आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर गोनी कड़ाकोट विकास समिति ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। जिसके तहत पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


पेंटिंग में वैष्णव रहे प्रथम
श्रीनगर। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत देवभूमि पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें दसवीं के छात्र वैष्णव घिल्डियाल प्रथम, नवीं के छात्र अरुण रांगड़ द्वितीय एवं सुमित रघुवंशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत देवभूमि पब्लिक स्कूल में सीनियर वर्ग के छात्रों के मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन से जुड़ी विविध संस्कृति को कैनवास पर उकेरा। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवान सिंह धनाई ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में रचनात्मकता विकसित होती है। साथ ही छात्र उत्तराखंड की विविध संस्कृति के बारे में और अधिक ज्ञान जुटाते हैं। कार्यक्रम में पंकज सेमवाल, दीपिका, विजयलक्ष्मी राणा, नीरज सेमवाल, नीलम रावत, निशा कंडवाल, राजेश सिंह, ललिता रावत, सुमन सिंह रावत, योगेश थपलियाल, अर्चना भट्ट आदि शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed