{"_id":"5a00935b4f1c1b65548bb61b","slug":"15099872575-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--ग्रामीणों ने कहा, जानकारी के बावजूद कार्रवाई नही कर रहे राजाजी पार्क, वन विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
--ग्रामीणों ने कहा, जानकारी के बावजूद कार्रवाई नही कर रहे राजाजी पार्क, वन विभाग के अफसर
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
राजाजी नेशनल पार्क के हाथियों ने घाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांव में किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। हाथियों के झुंड ने इन गांवों के सैकड़ों बीघा फसल रौंद डाली है। किसानों ने राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग के अफसरों से मुलाकात कर हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
घाड़ क्षेत्र के तेलीवाला गांव से सटे इलाकों में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की फसलें रौंद डाली। दो दिन पहले हाथियों के झुंड ने रसूलपुर टोंगिया में दर्जनों बीघा गन्ने की फसल बर्बाद कर दी थी। !
विज्ञापन
किसानों ओमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मेमचंद, श्याम सिंह, सुधीर, बाबूराम, पंकज आदि का कहना है कि जहां एक तरफ हाथियों के झुंड फसलों को बरबाद कर रहे हैं वहंी राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग के अफसर जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। धनौरा, आसफनगर, डालूवाला कला, बंदरजूड़, मजाहिदपुर सतीवाला, हरिपुर, रसूलपुर टोंगिया, कोटामुराद नगर सहित ददर्जनों गांव के किसानों की गन्ने की फसलों को हाथी लगातार बरबाद कर रहे हैं । इस सबके बावजूद वन विभाग, पार्क के अफसर घटनाओं को रोकने के प्रति सचेत नही है। दूसरी ओर खानपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि हाथियों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए विभाग की ओर से हर संभव कदम उठाए गए हैं। फिर भी हाथियों की आवाजाही को पूरी तरह रोकना आसान काम नही है।
विज्ञापन