फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कर्मी बैराज गेट पर धरने पर बैठे

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कर्मी बैराज गेट पर धरने पर बैठे

Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कर्मी बैराज गेट पर धरने पर बैठे
श्रीनगर। तीन माह के वेतन भुगतान की मांग के लिए आंदोलनरत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कर्मचारी परियोजना बैराज के गेट संख्या एक पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की ओर से बैराज के गेट खोलने की आशंका को देखते हुए कंपनी अधिकारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी गेट के आगे धरने पर ही बैठे रहे। कर्मचारियों ने मंगलवार को भी गेट के समक्ष धरने पर बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

वेतन भुगतान न होने से नाराज एएचपीसीएल (अलकनंदा हाइड्रोपावर कंपनी लि.)/श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कर्मचारी कंपनी के कोटेश्वर कार्यालय में तालाबंदी कर रहे हैं। उक्त कर्मचारी सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे झील के बैराज के मुख्य गेट पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा गारद ने रोक दिया। इसके बाद कर्मचारी गेट के आगे धरने पर बैठ गए। उन्होंने आक्रोश जताया कि अगस्त माह से कंपनी ने तनख्वाह नहीं दी है। कंपनी के अधिकारी झूठे आश्वासन दे रहे हैं। मौके पर पहुंचे परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने वार्ता करते हुए एक माह का वेतन मंगलवार तक देने और एक माह का वेतन 10 दिन के भीतर देने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि उनको दो माह का वेतन एक साथ दिया जाए। देर शाम तक चली वार्ता का कोई हल नहीं निकला। इस मौके पर दिनेश स्नेही, मुकेश राणा, केदार, बद्री पांडे, प्रवीण और देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed