{"_id":"59f7542f4f1c1b74698b8874","slug":"15093812524-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी सीटीसी में प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी सीटीसी में प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आज
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर स्थानांतरित होने के बाद एसएसबी सीटीसी (सशत्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) से उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) और आरक्षियों का प्रथम बैच मंगलवार (31 अक्तूबर) को पास आउट होगा। हालांकि सीटीसी में उप निरीक्षक का यह 17 वां और आरक्षियों का 10 वां बैच होगा।
मंगलवार को दीक्षांत परेड के पश्चात 112 उप निरीक्षक व आरक्षी देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात हो जाएंगे। एसएसबी मुख्यालय की महानिरीक्षक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) रेणुका मिश्र पीओपी (पासिंग आउट परेड) की सलामी लेंगी। 15 मई 2017 से पूर्व श्रीनगर में एसएसबी अकादमी का संचालन होता था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश से अकादमी भोपाल शिफ्ट हो गई। जबकि सलोनीबाड़ी (असम) में संचालित हो रहे सीटीसी को यहां शिफ्ट कर दिया गया। सीटीसी में प्रशिक्षु सबओर्डिनेट अफसरों (निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक) की ट्रेनिंग के साथ ही दक्षता संबंधी प्रशिक्षण संचालित होते हैं।
वर्तमान में सीटीसी में उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) के 17 वें और आरक्षियों के 10 वें बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। मंगलवार को उक्त प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह होगा। दीक्षांत परेड में 25 प्रशिक्षु उप निरीक्षक और 87 आरक्षी भाग लेंगे। केंद्र के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम परेड ग्राउंड में संपन्न होगा।