{"_id":"59ef71c44f1c1b70548b9055","slug":"15088645291-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने की एनएसीसी व शिक्षकों की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने की एनएसीसी व शिक्षकों की तैनाती की मांग
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती व एनएससी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की हैं। मांगों पर कार्रवाई न किए जाने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में छात्रों ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने कहा कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन मात्र एक शिक्षक के भरोसे विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित हो रही है। छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती, एनसीसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रों ने ज्ञापन में लिखा है यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में रुचि, सोनम, राधा, सरिता और सरस्वती के हस्ताक्षर हैं।