फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन , सीएम को भेजा ज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन , सीएम को भेजा ज्ञापन

Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन , सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राज्य आंदोलनकारियों ने कट ऑफ डेट 30 अप्रैल 2017 से पहले चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। राज्य आंदोलनकारियों ने रैली निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इसेक साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से चिह्नत किए गए आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग की।

राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीस अध्यक्ष जेपी पांडे, जिलाध्यक्ष सतीश जैन एवं मंजू लोहनी, रश्मि चमोली, मधु नौटियाल की अगुवाई में देवपुरा के गोविंद बल्लभ पंत पार्क से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हुए विशाल रैली निकाली। बाद में हुई सभा में केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री को कई ज्ञापन देने के बाद भी उनका संज्ञान नहीं लिया गया । जिन्होंने राज्य निर्माण में कुर्बानियां दी आज उनकी उपेक्षा हो रही है। राज्य सरकार को जल्द से जल्द चिह्निीकरा के मामलों को हल करना चाहिए। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि चिह्नीकरण के मामले का संज्ञान लेकर आंदोलनकारियों को राहत प्रदान करें। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा प्रदर्शनकारियों में डा. इलमचंद चौहान, एसपी बौंठियाल, रश्मि जोशी, मधु नौटियाल, रामदेव मौर्य, शिव कुमार, कमल बडोला, देवकी, कृपाल सिंह, सुखबीर राणा, दिनेश चंद धीमान, गंगेश्वरी देवी, मोहन सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, कमल भट्ट, साधना नवानी, विमला नौटियाल, सुमनलता, सरोज समेत कई राज्य आंदोलनकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed