फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपराध नियंत्रण में सहयोग करें रिटायर्ड पुलिसकर्मी ध्ध्ध्

अपराध नियंत्रण में सहयोग करें रिटायर्ड पुलिसकर्मी ध्ध्ध्

Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण में सहयोग करें रिटायर्ड पुलिसकर्मी  ध्ध्ध्
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने कहा अपराध नियंत्रण में रिटायर्ड पुलिस कर्मियों का भी सहयोग लिया जाएगा। रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी अपने आसपास पैनी निगाह रखकर पुलिस की सहायता कर सकते हैं। उनके पास पुलिस महकमे का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा पुलिस एवं आमजन को सीधे मिल सकता है।
थाना बहादराबाद कैंपस में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी हमेशा चेतक के संपर्क में रहें, यदि चेतक उनकी बात को अनसुनी करती है तब उसकी शिकायत सीधे उन्हें करें। रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के अनुभव का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को आई कार्ड भी देने की बात कही। कहा कि रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के आंख कान बने चौकीदारों को भी दो दिन की ट्रेनिंग पुलिस लाइन में दी जाएगी। कहा कि गांव में वह सरकार और पुलिस के प्रतिनिधि के रूप गांव में सक्रिय रहें। एसपी सिटी ममता बोरा ने कहा कि सिपाही और चौकीदार तालमेल बनाकर काम करें । इस अवसर पर सीओ कनखल जेपी जुयाल, एसओ मनोहर सिंह भंडारी, मान सिंह नेगी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ठाकुर सिंह रावत, मोहर सिंह, लालपुरी, ओम प्रकाश, रामदास, ओमपाल सिंह, दलबीर सिंह, रघुवीर सिंह, सुमित्रा देवी, हाजी मो कासिम अंसारी, फुरकान, हरपाल, इमरान, फैयाज, मुबारिक, बृजेश, मोनू, कुर्बान, इनाम, बुद्धू, शाहिद अली, अशरफ, खुर्शीद, सोमदेव, महेंद्र, प्रेम सिंह, मंजूर, प्रताप सिंह, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed