{"_id":"59ee232d4f1c1bb6678b70f4","slug":"15087788747-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के तीनों सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के तीनों सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के ऑब्स एंड गायनी (स्त्री रोग एवं प्रसूति) विभाग की व्यवस्थाएं एक बार फिर लड़खड़ा जाएंगी। विभाग में तैनात तीनों स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर चल रहे हैं। मेडिकल कालेज में इस विभाग में सिर्फ एक सीनियर रेजीडेंट हैं, जिन्हें हाल ही में यहां तैनाती दी गई है। वह सीनियर डॉक्टरों के सुपरविजन के बिना सीजेरियन या जटिल ऑपरेशन नहीं कर सकती हैं।
एमसीआई के मानकों के तहत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 8 फैकल्टी और 3 सीनियर रेजीडेंट होने चाहिए, लेकिन यहां 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों के बजाय 4 ही कार्यरत हैं। इन दिनों विभाग की एचओडी/प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर अवकाश पर हैं। रोटेशन के तहत एसो. प्रो. ड्यूटी पर थे, लेकिन उनको भी 22 अक्तूबर को अचानक किसी कारणवश अवकाश पर जाना पड़ा। ऐसी स्थिति में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी ठप हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत का कहना है कि एचओडी 30 अक्तूबर और सहायक प्रोफेसर 3 नवंबर तक अवकाश पर हैं, जबकि एसो. प्रो. को अचानक जाना पड़ा। वह 24 अक्तूबर को आएंगे। सामान्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीनियर रेजीडेंट हैं। एसो. प्रो. के लौटने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन