फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परंपराओं को जीवन में आत्मसात करने से होगा देश मजबूत

परंपराओं को जीवन में आत्मसात करने से होगा देश मजबूत

Mon, 23 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
परंपराओं को जीवन में आत्मसात करने से होगा देश मजबूत
कब्जे की नीयत से चाइनीज सामान फैला रहा है चीन
विज्ञापन

-- ‘स्वदेशी स्वीकार चीनी बहिष्कार’ कार्यक्रम में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि परंपरागत संस्कारों को आत्मसात करने से समाज और देश को मजबूती मिलेगी। वहीं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से समृद्धि और रोजगार का सृजन किया जा सकता है। रविवार को हर्रावाला में स्वदेशी जागरण मंच उत्तराखंड की ओर से ‘स्वदेशी स्वीकार चीनी बहिष्कार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि चीन तीन चौथाई विश्व पर कब्जा करने की नीयत से चाइनीज सामान का बाजार में फैला रहा है।
चीन ईष्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर पहले व्यापार पर काबिज होने की मंशा बना रहा है। देशवासियों को चीनी सामानों को पूरी तरह से बहिष्कार करते हुए भारत में निर्मित विशुद्ध वस्तुओं का उपयोग दैनिक जीवन में करना चाहिए। उन्होंने फास्ट फूड का कम उपयोग करने और गो पालन की नसीहत दी। मुख्य वक्ता मंच के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख दीपक शर्मा ने कहा कि चीन की नीतियों को पूरे देशवासियों को समझकर उसके उत्पाद का बहिष्कार करना होगा। कहा कि चीन लोकतंत्र में आस्था नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि दोकलम में चीन को मुंह तोड़ जवाब हमारे बहादुर सैनिकों ने दिया है। सैनिक कह रहा है कि देशवासी चीन का सामान न खरीदें मत खरीदो, हम चीन के सैनिकों को सीमा में घुसने नहीं देेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह गुसांई, राजपाल रावत, पूर्व बीडीसी संजय ठाकुर, महंत भारत भूषण, पूर्व प्रधान मूलचंद शीर्षवाल, अजय गुनियाल, शुभम बड़थ्वाल, अशोक राज पंवार, बबीता रावत, पुष्पा प्रजापति, काली प्रसाद ममंगाई, सुरेंद्र पेटवाल, लता मौर्य, नरेंद्र बिष्ट, अशोक पाल, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed