{"_id":"59e3babb4f1c1bd9798b6b29","slug":"15080967666-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट ने किया सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट ने किया सम्मान समारोह आयोजित
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएफएस डा. देवयानी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नारायण योग आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को त्रिवेणीघाट स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान आईएफएस डा. देवयानी को सम्मानित किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. वीएल शाह और ट्रस्ट के अध्यक्ष योगाचार्य लक्ष्मीनारायण जोशी ने डा. देवयानी को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर डा. देवयानी ने महिलाओं से योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग मानव को विश्व शांति प्रदान करने में सहायक है। दीर्घजीवन व निरोगी रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमितरूप से योग करना चाहिए। नारायण योग आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि डा. देवयानी ने लगातार एक वर्ष तक आश्रम में रहकर नियमितरूप से योग व योग चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रो. ईश्वर भारद्वाज, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, डा. अर्पिता जोशी, मीनाक्षी अग्रवाल, अंजना उनियाल, विनोद अग्रवाल, मोहित कुमार, सचिन पैन्यूली, अनुपम कोठारी, रोहित गौतम, विकास चमोली आदि मौजूद थे।