{"_id":"59e3b8db4f1c1b87698b5e01","slug":"150809628613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थक्षेत्र में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मुनिकीरेती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऋषिकेश योगा समिति के तत्वावधान में रविवार को तीर्थक्षेत्र लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों के साथ विदेशी योग साधकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान योगाचार्य प्रशांत जखमोला की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जगह-जगह फैले कचरे और गंदगी को एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के सफाई कर्मचारियों को सौंपा। इस दौरान स्वंयसेवकों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत अभियान और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मोहन नागर, राहुल भट्ट, कुलदीप, मनीष, आशीष, आकाश, प्रताप, मोहन, राहुल भटनागर, नेमर, सेन, कसीनियाश, ग्रेस आदि मौजूद थे। योगाचार्य प्रशांत जखमोला ने बताया कि योग समिति की ओर से प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।