{"_id":"59e3b8da4f1c1bd9798b6b1f","slug":"15080962842-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मेले में किसानों को दी गई विभिन्न जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मेले में किसानों को दी गई विभिन्न जानकारी
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान महोत्सव में लगे विभागों के स्टाल, दी गईं जानकारियां
न्याय पंचायत स्तर पर प्रतीतनगर मिलन केंद्र में हुआ आयोजन
जानकारी के अभाव में महोत्सव में नहीं पहुंच सके अधिकतर किसान
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला।
कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित कृषि महोत्सव रवी-2017 के तहत रविवार को प्रतीतनगर में कृषि मेला लगा। इस दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और डेयरी समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर किसानों को बीज और दवाईयों की जानकारी दी। हालांकि इन दिनों धान की फसल की कटाई-मंडाई के चलते खेत-खलिहानों में जुटे किसान महोत्सव तक नहीं पहुंच पाए।
प्रतीतनगर स्थित मिलन केंद्र में आयोजित कृषि महोत्सव रवी 2017 का शुभारंभ ग्राम प्रधान शोभा रावत ने किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी और भूमि संरक्षण अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने किसानों को उन्नत खेती के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना के उपयोग के लिए प्रेरित किया। डेयरी विकास विभाग से दुग्ध निरीक्षक एके सिंह ने पशुपालन के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी पशुपालकों को दी। उद्यान विभाग के रायवाला केंद्र प्रभारी संजय ने किसानों को फल और सब्जियों में लगने वाले कीट रोगों से बचाव की जानकारी दी। पशु चिकित्सा विभाग के डा. सुशील नेगी ने पशुओं के स्वास्थ और रोगों से बचाव व टीकाकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। महोत्सव में गौहरीमाफी ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी, सुदेश कंडवाल, गणेश रावत, ब्लॉक कृषि अधिकारी इंदु गोदियाल, न्याय पंचायत श्यामपुर के सहायक कृषि अधिकारी पीएस लुठियागी, कास्तकार शंकर सिंह नेगी, शंकर धनै, बैशाख सिंह, नरेंद्र सिंह, भगवंत संधु आदि मौजूद थे। वहीं स्थानीय कृषक चतर सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र चौहान आदि ने कहा कि इन दिनों धान की फसल कटाई और मंडाई हो रही है। ऐसे में किसान खेत-खलिहानों में व्यस्त हैं। इसके चलते कृषि महोत्सव में जाने का समय नहीं निकाल सके। किसानों का कहना था कि इस के उपयोगी कार्यक्रमों की सूचना अधिकारियों द्वारा समय पर नहीं दी जाती है।
किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य : प्रेमचंद
रायवाला। कृषि महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भी अचानक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहे इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।