{"_id":"59e38be94f1c1b76678b5d59","slug":"15080847791-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार और सहारनपुर की मंडियों की रौनक बढ़ा रहे चमोली की राजमा व आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार और सहारनपुर की मंडियों की रौनक बढ़ा रहे चमोली की राजमा व आलू
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। इस साल अगस्त व सितंबर में हुई अच्छी बारिश से चमोली जिले की निजमूला और उर्गम घाटी में राजमा, आलू और चौलाई की अच्छी पैदावार हुई है। इन दिनों जौनसार, सहारनपुर, रुड़की और नजीबाबाद की मंडियों से व्यापारी जिले में इन उत्पादों को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
निजमूला घाटी के आलू व्यवसायी दयाल सिंह, हुकम सिंह, मदन सिंह, विक्रम सिंह का कहना है कि इस बार बारिश अच्छी होने से फसलों का उत्पादन आसा के अनुरूप हुआ है। घाट ब्लॉक से आलू का विपणन कर रहे कनोल गांव निवासी पार सिंह बिष्ट का कहना है कि वे अभी तक स्थानीय बाजार में करीब 50 क्विंटल आलू बेच चुके हैं।
उर्गम घाटी के काश्तकार मकर सिंह का कहना है कि बीते वर्ष तीन क्विंटल राजमा का उत्पादन हुआ। जोशीमठ प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए प्रस्तावित बोनस योजना से भी काश्तकारों में उत्साह है। जैविक खेती के मास्टर ट्रेनर भुवनेश पुरोहित का कहना है कि दशोली, जोशीमठ और घाट क्षेत्रों में अधिकांश ग्रामीण जैविक खेती करते हैं। स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए क्षेत्र के व्यवसायी गांवों में ही विपणन केंद्र स्थापित करते हैं। इसमें ग्रामीणों को फसलों का सही भुगतान हो जाता है। थराली विधायक मगन लाल का कहना है कि घाट और देवाल क्षेत्र में कोल्ड स्टोर की व्यवस्था की जा रही है। अगले साल तक दोनों जगहों पर कोल्ड स्टोर स्थापित कर दिया जाएगा।