{"_id":"59e38be74f1c1b6f548b7a23","slug":"15080847772-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से नगर की ब्रॉड बेंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से नगर की ब्रॉड बेंड सेवा ठप
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय पर पिछले चार दिनों से ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा ठप है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में पिछले शुक्रवार से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप है। स्थानीय वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, दीपक शाह आदि का कहना है कि निगम की लचर कार्यप्रणाली के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा बाधित होने से जहां लोगों को ई-स्टांप नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं आधार कार्ड सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अधिकतर सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने से काम काज पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने जल्द इंटरनेट सेवा को सुचारु करने की मांग की है। ब्यूरो