{"_id":"59e38be44f1c1baf678b5e33","slug":"15080847748-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल और आदिबदरी में आयोजित हुआ स्वच्छता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल और आदिबदरी में आयोजित हुआ स्वच्छता पखवाड़ा
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल/आदिबदरी। देवाल और आदिबदरी में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान संचालित कर जन जागरूकता का संदेश दिया। जीआईसी देवाल के एनएसएस प्रभारी प्रताप सिंह रावत के नेतृत्व में छात्रों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की। साथ ही ब्लॉक के बानुड़ी, कोटेड़ा, चौड़, मेलमिंडा, कुलिंग, कोठी, धरातल्ला, बेराधार मुंदोली, लिंगड़ी, ओडर, सौरीगाड़, चोटिंग, झलिया, मेलखेत, देवसारी, सरकोट, सेलखोला, हाटकल्याड़ी, कैल, अठठू, कांडेई, तलौर, हरनी, वांण, घेस, हिमनी, बांक, सवाड़, सूया, ल्वाणी, उलंग्रा, बलाड़, मानमती, नलधूरा आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया।
वहीं आदिबदरी के ग्राम पंचायत खेत में ग्रामीणों ने खुली बैठक का आयोजन कर गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर इंद्रा कुनियाल, प्रधान आनंद बल्लभ, कोटेड़ा में आशा कार्यकत्री चंद्रा देवी, प्रधान दीपक प्रसाद, ज्येष्ठ उप प्रमुख कर्ण सिंह, सुभाष लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, कामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो