{"_id":"59e38be04f1c1b98678b5d4d","slug":"15080847715-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फांउडेशन ने सेना में भर्ती से पूर्व लड़कियों को सेना और पुलिस में भर्ती का लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फांउडेशन ने सेना में भर्ती से पूर्व लड़कियों को सेना और पुलिस में भर्ती का लगाया शिविर
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। यूथ फाउंडेशन की ओर से लड़कियों को दिए जा रहे सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए क्षेत्र में 300 पंजीकरण हुए, जिसमें से 42 लड़कियों का चयन किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में आयोजित सेना और पुलिस की भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए थराली में लड़कियां उत्साहित हैं। बताया कि अधिकतर लड़कियां लंबाई, आंखों की जांच में सही नहीं पाई गई। इससे यहां पर 300 पंजीकृत लड़कियों में से 42 का चयन हो पाया है। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर से श्रीनगर के चौरास में चयनित 42 लड़कियों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अभी तक पहाड़ के 10000 से ज्यादा युवाओं को सेना और पुलिस की भर्ती का प्रशिक्षण दे चुके है, जिसमें से 80 प्रतिशत सेना और पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुख राकेश जोशी और पूर्व सेनिक नरेंद्र सिंह राणा के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण शिविर में चयनित देवाल के फल्दिया गांव की नेहा और रेनू श्रीनगर की निधि नेगी, बड़ेथ की करिश्मा नेगी और सूया की मुन्नी ने कहा कि उनकी सेना में भर्ती होने का सपना है और इस शिविर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण से उनका सपना पूरा होगा। इस मौके पर फाउंडेशन कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, सोनिका रावत आदि ने सहभागिता की। ब्यूरो