{"_id":"59e388224f1c1bd8538b7735","slug":"150808381218-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों के सत्यापन को पुलिस ने पीटी डुगडुगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारों के सत्यापन को पुलिस ने पीटी डुगडुगी
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। स्थानीय पुलिस ने नगर क्षेत्र में डुगडुगी पीटकर लोगों से सात दिन के भीतर किरायेदारों का सत्यापन कराने को कहा है। सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।
सोमवार को नगर क्षेत्र के शांति बाजार, संगम मार्ग, बीच बाजार, तहसील रोड, बस स्टेशन आदि क्षेत्रों में जाकर पुलिस ने लोगों से किरायेदारों का सत्यापन करवाने की अपील की है। उक्त क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आबादी और बाहरी लोगों के आवागमन से पुलिस चिंतित है। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने डुगडुगी के माध्यम से लोगों को सात दिन के भीतर सत्यापन कराने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सात दिन के बाद चेकिंग के दौरान अगर किसी मकान में बिना सत्यापन करवाए किराएदार पाया गया तो मकान मालिक से दस हजार का अर्थ दंड वसूला जाएगा। इस मौके पर एस आई मदन रावत, एस आई डीसी जुगराण, विवेक भट्ट, विजय सिंह, ओमप्रकाश आदि शामिल थे। ब्यूरो