{"_id":"59e3872c4f1c1bdb538b7944","slug":"150808356613-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास शून्यता की ओर बढ़ रहा है राज्य: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास शून्यता की ओर बढ़ रहा है राज्य: हरीश रावत
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास शून्यता की ओर बढ़ रहा है।
रविवार देर शाम स्थानीय जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गुरुदास पुर में कांग्रेस की जीत राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने से पूर्व जनता की ओर से दी गई सौगात है। नोटबंदी व जीएसटी से छोटे व लघु व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। रावत ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार धुआं छोड़ रही है। सभी जनपदों की योजनाओं में 25 से 30 फीसदी कटौती कर दी गई है। विकास के लिए विभागों के पास पैसे नहीं है। रावत ने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड के बारे में एक अधिकारी की हठधर्मिता पर राज्य सरकार मुहर लगा रही है। उन्होंने सरकारी खाद्य योजनाओं पर कहा कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को समाप्त न करेें। यह नागरिकों की अन्न सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होगा। पत्रकार वार्ता में वीरेंद्र नेगी, हिमांशु अग्रवाल, गणेश भट्ट, उम्मेद सिंह मेहरा, हीरालाल जैन आदि मौजूद थे।