फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार ने ग्रामीणों को दिया दीवाली का तोहफा

सरकार ने ग्रामीणों को दिया दीवाली का तोहफा

Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने ग्रामीणों को दिया दीवाली का तोहफा
गोपेश्वर। सरकार ने लंबे समय से गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग उठा रहे ग्रामीणों को दीवाली का तोहफा दिया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में हरिशंकर-थालाबेड़ के साथ ही तीन अन्य मोटर मार्गों के निर्माण का शासनादेश जारी कर दिया है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

पोखरी ब्लॉक के थालाबेड़ गांव के ग्रामीणों को अब अपने गांव तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीणों के लंबे संघर्षों के बाद सरकार ने हरिशंकर-थालाबेड़ (तीन किमी) सड़क के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। सड़क के निर्माण पर 275.87 लाख रुपये खर्च होंगे। निजमूला घाटी में सेटनाधार-ईराणी (तीन किमी) सड़क के निर्माण का शासनादेश भी जारी हो गया है। पोखरी ब्लॉक के ही सिमलासु और तोलागुलंग गांव तक के लिए भी सड़क निर्माण का जीओ जारी हुआ है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि जल्द ही कार्यदायी संस्थाओं को सड़क निर्माण के लिए बजट उपलब्ध हो जाएगा। रानों-क्वींठी-तोलागुलंग (द्वितीय चरण) और निजमूला से जीआईसी गौंणा तक करीब डेढ़ किमी सड़क निर्माण कार्य का शासनादेश भी शीघ्र होगा। थालाबैड़ गांव निवासी संजय और अरविंद का कहना है कि गांव तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी। सरकार ने उनकी न्यायोचित मांग को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed