{"_id":"59e243d84f1c1bf2538b7391","slug":"15080007942-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जय-जय, यमुनोत्री जय-जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जय-जय, यमुनोत्री जय-जय
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। जय बदरी-केदारनाथ, गंगोत्री जय-जय, यमुनोत्री जय-जय, गौरा का गणेश जागा, शंकर कु ध्यान रे जैसे भक्तिमय भजनों से शनिवार को बदरीनाथ धाम दिनभर गुंजायमान रहा। धाम में एक दिवसीय बदरीनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया।
बदरीनाथ धाम परिसर में पर्यटन विभाग और बीकेटीसी की ओर से हुए बदरीनाथ महोत्सव का शुभारंभ समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने किया। गढ़ कला सांस्कृतिक संस्था पौड़ी के कलाकारों की प्रस्तुति से धाम दिनभर भक्ति में डूबा रहा। लोक गायक अनिल बिष्ट ने गौरी का गणेश जागा, शंकर कु ध्यान रे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गढ़वाली गायिका रोशनी नेगी ने जय अंबा, जगदंबा, जय माता रानी और हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को झकझोर कर दिया। कार्यक्रम के शुरुआत में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से धाम में स्थित पांच शाखाओं वाले देवदार के वृक्ष का पूजन किया। इस वृक्ष का नाम पांडव वृक्ष रखा गया। इस मौके पर गायक विवेक नौटियाल, दीपक नैथानी, त्रिभुवन उनियाल, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, हीरा लाल, जर्नादन थपलियाल, नरेंद्र लाल, कन्हैया प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं महोत्सव के दौरान आस्ट्रेलिया और न्यूयार्क से पहुंचे 12 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ से दो किमी दूर स्थित चरणपादुका तक ट्रैकिंग की।