{"_id":"59e243d04f1c1bee688b5b34","slug":"15080007853-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून को हराकर पौड़ी ने कब्जाई राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून को हराकर पौड़ी ने कब्जाई राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें पौड़ी ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता नाम कर दी। पौड़ी के नीरज भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि इसी टीम के रोहित नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
पुलिस मैदान में शाम तीन बजे से जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी और स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें पहले हाफ में पौड़ी की ओर से रोहित नेगी ने 21वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 50वें मिनट में दूसरा हाफ शुरू होते ही पौड़ी की टीम से ही अतुल ने गोल कर टीम को 2-0 को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इसी दौरान स्पोर्ट्स हॉस्टिल देहरादून की ओर से लगातार तीन बार गोल करने के प्रयास किए गए, लेकिन पूरे मैच में देहरादून की ओर से एक भी गोल नहीं हो पाए। पौड़ी की टीम ने 2-0 से प्रतियोगिता का फाइनल कब्जा दिया। पौड़ी के नीरज भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पौड़ी के रोहित नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस मौक पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद भट्ट, खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, अशोक रावत, मनोज भंडारी, शेखर रावत, तनवीर अहमद, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, अजीत रावत, रमेश पंखोली, शैलेंद्र रावत और राकेश रावत आदि मौजूद थे।