{"_id":"59e243bd4f1c1b9e678b5c54","slug":"150800076611-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो घायल
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप सफारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है, जबकि दो सवार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी घाट में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को रुद्रप्रयाग निवासी किशन लाल, सर्वेश्वर सेमवाल और शैलेश वाजपेयी सुबह अपने रिश्तेदारों से मिलने घाट बाजार पहुंचे थे। दोपहर बाद जब वे रुद्रप्रयाग लौट रहे थे तो घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप उनका वाहन करीब 60 मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। इससे वाहन में सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया, जहां चालक शैलेश वाजपेयी (48) निवासी लमगौंडी, गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों ने उपचार के बाद किशन लाल और सर्वेश्वर सेमवाल की स्थिति सामान्य बताई है।