{"_id":"59e241e44f1c1ba7678b5d2c","slug":"15080002937-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार रामलीला मैदान में लगेंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार रामलीला मैदान में लगेंगी पटाखों की दुकानें
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में पटाखे की दुकान इस बार गोलाबाजार के बजाय रामलीला मैदान में लगेंगी। सुरक्षा की दृष्टि ने तहसील व पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि कुछ पटाखा व्यापारियों ने इस निर्णय पर असंतुष्टि जताई है।
शनिवार को पटाखा व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी से वार्ता कर गोला बाजार में पटाखा दुकान लगाए जाने के लिए अनुमति देने की मांग की। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा कि पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस तहसील प्रशासन की ओर से दिया जाना है। वह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं। प्रशासन पटाखों की दुकान के लिए जिस स्थान के लिए लाइसेंस देगा, वहीं दुकानें लगाई जाएंगी। जिस पर बाद में पटाखा व्यापारियों ने कोतवाल एनएस बिष्ट से भी वार्ता की। पुलिस व तहसील प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए गोला बाजार में पटाखों की दुकान संचालित न किए जाने की बात कही। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि प्रशासन ने पटाखा बाजार के लिए रामलीला मैदान मे स्थान नियत किया है। पटाखों की दुकानें रामलीला मैदान में ही लगेंगी।