{"_id":"59e241df4f1c1b70548b7708","slug":"15080002887126-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के सितारे के लिए पहले दिन 126 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के सितारे के लिए पहले दिन 126 का चयन
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित होने वाली श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में बच्चों ने जमकर हुनर दिखाया। ऑडिशन के पहले दिन 126 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
शनिवार को पालिका परिसर में श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन में शहर व आस-पास क्षेत्र के कलाकारों ने जमकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता प्रभारी अनूप बहुगुणा ने बताया कि श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता के लिए 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। ऑडिशन के पहले दिन गायन के लिए 207 व डांस के लिए 118 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें से डांस में 54 व गायन में 72 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। दूसरे चरण का ऑडिशन रविवार को आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो