{"_id":"59e240e94f1c1b6e548b74d3","slug":"150800004111-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग स्ट्रक्चर उखाड़े के विरोध में भाजपा नेता कर्मचारियों से भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग स्ट्रक्चर उखाड़े के विरोध में भाजपा नेता कर्मचारियों से भिड़े
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में लंगर की छत से होर्डिंग विज्ञापन का स्ट्रक्चर उखाड़ने गए नगर निगम कर्मचारियों से एक वरिष्ठ भाजपा नेता भिड़ गए। उन्होंने नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला व लिपिक राजेंद्र घाघट से वह आदेश दिखाने को कहा जिसमें निजी आवासों पर लगे होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। कर्मचारियों की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं दिखा पाने पर भाजपा नेता ने उन्हें आड़े हाथ लिया।
कर्मचारी केवल इतना ही बता सके कि उन्हें नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में निजी आवासों की छतों सहित सभी अवैध होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाने के निर्देश दिए हैं, जिसके अनुपाल में वह अवैध होर्डिंग स्ट्रक्चर हटा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें तो कभी किसी ने होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाने का नोटिस नहीं दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने फोन पर नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया के साथ भी निजी संपत्ति से बिना पूर्व सूचना व नोटिस के होर्डिंग स्ट्रक्चर हटाने को लेकर देर तक बहस की और लंगर की छत से होर्डिंग स्ट्रक्चर को नहीं हटाने दिया। भाजपा नेता आशुतोष शर्मा हरकी पैड़ी क्षेत्र में गुरु का लंगर संचालित कराते हैं। तीर्थयात्रियों से भिखारियों को लंगर खिलाने के लिए दानराशि ली जाती है। जिससे सुबह, दोपहर और शाम तीनों पहर सैकड़ों भिखारियों को सड़क पर बैठकर लंगर खिलाया जाता है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी नियम विरुद्ध अवैध रूप से लोगों की निजी संपत्ति में घुस रहे हैं और होर्डिंग स्ट्रक्चर हटा रहे हैं।