{"_id":"59e240064f1c1bf4688b5c15","slug":"150799981510-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की लापवाही से गई बाजारों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की लापवाही से गई बाजारों की रौनक
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रेलवे की लापरवाही अब धनतेरस और दीपावली पर सजने वाले बाजारों में भारी पड़ती दिखाई दे रही है। ज्वालापुर ऊंचे पुल का निर्माण न होने से ज्वालापुर में जाम लग रहा है। ऐसे में ग्राहक ज्वालापुर के अलावा अन्य बाजारों का रुख कर रहे हैं।
लक्सर और हरिद्वार के बीच दोहरीकरण के तहत ज्वालापुर ओवर ब्रिज निर्माण से ज्वालापुर ऊंचे पुल को जनवरी में यातायात के लिए बंद कर दिया था। नौ महीने में पुल बनकर तैयार होना था, लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी पुल तैयार नहीं हुआ है। पुल तैयार नहीं होने पर लोगों को ज्वालापुर फाटक से घूमकर आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली पर ज्वालापुर के कटाहरा बाजार, पीठ बाजार, अंसारी मार्केट, स्टेशन मार्केट, साराफा बाजार समेत अन्य बाजारों में दीपावली पर विशेष बाजार लगाएं जाते हैं। बर्तन, खिलौनी, खील-पटाखों के अलावा कपड़ों का बाजार भी सजाया जाता है। अब ज्वालापुर में जाम लगने से ग्राहक अन्य बाजारों में जाकर खरीदारी कर रहे हैं। जाम की वजह रेलवे की लापरवाही है। रेलवे को अगस्त तक काम पूरा करने देना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेलवे निर्माण विभाग की इस लापरवाही से जनता को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जनता दरबार में भी लोगों ने इस समस्या की ओर से पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था। जिस पर वहां पुलिस की तैनाती की गई थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद यह व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। प्रवीण कुमार, रवि धींगड़ा की मानें तो दीपावली को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन अभी तक अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं आई है। जीएसटी लागू होने के बाद से भी दिक्कतें आ रही हैं। रेलवे की ओर से ओवर ब्रिज बनाने का काम देख रहे सहायक अभियंता राजकुमार का कहना है कि रेलवे ट्रेक पर ब्लॉक न मिलने से काम हलका पड़ा हुआ है। उधर, मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल का कहना है कि ब्लॉक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। त्योहारी सीजन के लिए इन दिनों ब्लॉक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन