फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूषित जलापूर्ति से बीमारी फैलने का अंदेशा

दूषित जलापूर्ति से बीमारी फैलने का अंदेशा

Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दूषित जलापूर्ति से बीमारी फैलने का अंदेशा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनों की लीकेज से दूषित जलापूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों में जलजनित बीमारियां फैलने का अंदेशा है। चोपड़ा भवन भूपतवाला में हाईवे की ओर से रानीगली में एक हफ्ते से जल संस्थान की पीवीसी लाइन फटी हुई है। जिसको ठीक करने के लिए जल संस्थान ने दो दिन पहले सीसी रोड तोड़कर गड्ढा तो खोदा, परंतु लाइन को ठीक किए बिना उसे छोड़ दिया गया है। पाइप लाइन के साथ ही सीवर की लाइन भी है जो कभी भी ओवरफ्लो हो जाती है। जिससे लीकेज ठीक करने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में गंदा पानी जा रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने बताया कि लीकेज ठीक करने के लिए खुदाई करने से पता चला कि पुरानी पीवीसी लाइन फटी हुई और पूरा एक पाइप बदलना पड़ेगा। इसके लिए सीसी रोड को तोड़ना पड़ेगा। सोमवार से फिर लाइन को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा। पार्षद अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऋषि आश्रम के पास डेढ़ महीने से पाइप लाइन में लीकेज है। अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रेेमनगर आश्रम के सामने मॉडल कालोनी के मुहाने पर मेन रोड के किनारे नाले के साथ करीब तीन महीने से पानी लीकेज है। शहर कोतवाली के पास नाले से ब्रह्मपुुरी बस्ती को जाने वाले पानी के कई कनेक्शनों में लीकेज की समस्या लगातार बनी हुई है। कनखल क्षेत्र में सीवरयुक्त पानी की समस्या पुरानी होती जा रही है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि जल संस्थान व जल निगम के अधिकारी जनता की सुनते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed