फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का विरोध

जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का विरोध

Sat, 14 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को मेयर मनोज गर्ग, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और स्थानीय विधायक आदेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मेयर का पुतला भी फूंका।
पूर्व प्रधान यशपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। यशपाल सिंह ने कहा कि सरकार का जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय गलत है। जगजीतपुर में बिजली, पानी व सीवर जैसी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं। नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यहां के लोगों को कई तरह के करों का भुगतान करना पड़ेगा। यदि जगजीतपुर को जनभावनाओं के विपरीत जबरदस्ती नगर निगम में शामिल किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ.अंबेडकर पार्क समिति के अध्यक्ष हरपाल मौर्य ने कहा कि गांव के लोग नगर निगम का भरी भरकम टैक्स देने में असमर्थ हैं। गांव को नगर निगम में शामिल करने का विरोध किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह गुर्जर और राजदीप मैनवाल ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। प्रदर्शन करने वालों में अजय नौटियाल, मो.शहजाद, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल ठेकेदार, तीर्थपाल रवि, जयसिंह, अभय सिंह, वीरेश यादव, तुलसी चावला, यासीन हरिया, गौरव चैहान, गोपाल सिंह, अजय चौधरी, प्रदीप कबीर, इनाम, भानु चैहान, अजय सिंह, नीरज वालिया, महेश आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed