{"_id":"59d7bf4f4f1c1bf2538b5fb6","slug":"150731149313-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगा दीपावली मिलन समारोह: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगा दीपावली मिलन समारोह: कौशिक
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी ने 11 अक्तूबर को ऋषिकुल में होने वाले दिवाली मिलन समारोह की तैयारी तेज कर दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने तैयारी में पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं में जुटने के निर्देश दिए।
डामकोठी पर आयोजित तैयारी बैठक में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाते हैं, ठीक उसी प्रकार पार्टी की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शहरभर के कार्यकर्ता पारिवारिक सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। मदन कौशिक ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है, जिसमें समाज के सभी वर्ग जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र का भेद मिटाकर पारिवारिक माहौल में दीपावली के इस समारोह का आयोजन करते हैं।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी भाजपा जुट गई हैं। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसके लिए नगर को बैनर, होर्डिंग और पोस्टर से सजाया जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, मुकेश कौशिक, उज्ज्वल पंडित, अन्नू कक्कड़, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, कनखल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, पार्षद कन्हैया खेवड़िया, मंडल महामंत्री विनीत जौली, पारूल चौहान, राकेश नौटियाल, विशाल गोस्वामी, रवि चौहान, संदीप गोस्वामी, अर्चित चौहान, राहुल वशिष्ठ, विपुल शर्मा और विदेश चौहान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।