{"_id":"59d7bb924f1c1b72548b5f71","slug":"15073105375-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के छात्रों ने दी विवि प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के छात्रों ने दी विवि प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में अधिकारियों के बीच आपसी खींचतान पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। छात्र संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर विवि में स्थिति सामान्य नहीं हुई तो छात्र विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
गढ़वाल विवि में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर छात्र मुखर होने लगे हैं। वित्त अधिकारी पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप संबंधी मामले के बाद अब कुलसचिव का मुख्यालय से नदारद रहना छात्रों में आक्रोश बढ़ा रहा है। बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि विवि के अधिकारियों में आपसी सामंजस्य नहीं है। अधिकारी एक दूसरे की खंींचतान में लगे हुए हैं, जिसका खामियाजा छात्रों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। आर्यन छात्र संगठन के प्रदीप रावत व रॉबिन सिंह ने कहा कि विवि के अधिकारियों की कार्यप्रणाली गढ़वाल विवि की छवि को धूमिल कर रही है। छात्रों ने कुलसचिव के मुख्यालय में न होने के मामले में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। चेताया कि अगर 15 दिनों के भीतर विवि में स्थितियां सामान्य नहीं हुई तो कुलपति सहित विवि प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। ब्यूरो