{"_id":"59d7ba934f1c1bdb538b614d","slug":"15073102818-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यप्रणाली पर भवन स्वामियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भवन स्वामियों ने जताया आक्रोश
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चालान काटने के बाद किराएदारों के सत्यापन को अनिवार्य बताने पर भवन स्वामियों ने आक्रोश जताया है। भवन स्वामियों का कहना है कि पुलिस चालान करने के बाद सत्यापन कराने के लिए कह रही है।
शहर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस इन दिनों किराएदारों का सत्यापन अभियान चला रही है। किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर शहर के अधिकांश भवन स्वामियों का चालान किया गया है, जिसके तहत भवन स्वामी को कोर्ट में 10 हजार का चालान भुगतना होगा। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पूरे शहर में वाहन घुमाकर किराएदारों का सत्यापन कराए जाने के लिए मुनादी कराई। अपर बाजार निवासी हरीश रौथाण ने कहा कि कोतवाली पुलिस चालान करने के बाद अब मुनादी करा रही है। जबकि पुलिस को भवन स्वामियों को किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए कम से कम तीन दिन का समय देना चाहिए था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह किराएदारों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया का समर्थन करते हैं, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली सही नहीं है।