फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलसचिव का पुतला

आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलसचिव का पुतला

Fri, 06 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलसचिव का पुतला
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के मुख्यालय मेें एक माह से अधिक समय से अनुपस्थित रहने पर कुलसचिव के खिलाफ छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। छात्रों का कहना है कि विवि मुख्यालय में कुलसचिव के नदारद रहने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विरोध स्वरूप आर्यन छात्र संगठन ने विवि गेट के समक्ष कुल सचिव का पुतला फूंका। शुक्रवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में छात्रों ने विवि गेट के समक्ष विवि प्रशासन व कुलसचिव डा. एके झा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि कुलसचिव डा. एके झा पिछले एक माह से विवि मुख्यालय से नदारद हैं। छात्रों ने इस संबंध में प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी से भी वार्ता की। पुतला दहन करने वालों में अंकित सिंह, दीपक सिंह नेगी, रोहित नेगी, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुंवर, रॉबिन सिंह व प्रदीप रावत आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed