{"_id":"59d2786a4f1c1b70548b553a","slug":"15069656598-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..फिलिस्तीन में भारतीय संस्कृति का परचम पहराकर लौटी कुण् प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..फिलिस्तीन में भारतीय संस्कृति का परचम पहराकर लौटी कुण् प्राची
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग से फिलिस्तीन दौरे पर गई प्राची अग्रवाल लौट आई।
प्राची ने पत्रकारों को बताया कि पहले दिन वहां भौगोलिक एवं सांस्कृतिक तत्वों से दल को परिचित कराया गया। इससे टेक्नोपार्क सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ शैक्षणिक स्थलों को भी समझने का अवसर मिला। भारतीय युवा दल के साथ जिज्ञासा संबंधी विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय युवाओं ने मेजबान युवाओं की भारतीय संस्कृति एवं ऋषि प्रणीत संस्कार परंपरा से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। वहीं मेजबान युवाओं ने अपने देश की मूल संस्कृति से इन्हें अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक- दूसरे की संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत एवं अन्य नए-नए आयामों से परिचित कराना था। मुस्लिम आबादी होते हुए भी यहां भारतीय दल का बहुत सम्मान किया गया। कृषि संबंधी कार्यों में वहां बहुत रचनात्मक कार्य हो रहे हैं और आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर कम पानी वाले क्षेत्रों में भी वे अच्छी पैदावार कर लेते हैं। डा. पाराशर ने बताया कि विशेष प्रस्तुति के लिए विवि की छात्रा प्राची को एनएसएस के डायरेक्टर ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन