फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाकी ने उठाई झाडू, साफ किए गंगा घाट

खाकी ने उठाई झाडू, साफ किए गंगा घाट

Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खाकी ने उठाई झाडू, साफ किए गंगा घाट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 40वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने सेनानायक रोशन लाल शर्मा के नेतृत्व में हरकी पैड़ी तथा अन्य गंगाघाटों पर अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान में उपसेनानायक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, इकबाल फातेह, सहायक सेनानायक नरेंद्र भंडारी, शिविरपाल आदेश कुमार, संदीप सिंह नेगी, सूबेदार सैन्य सहायक समेत बड़ी संख्या में जवान शमिल रहे। उधर पुलिस लाइंस तथा एसएसपी कार्यालय में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी जयंती पर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। इस दौरान नगर मजिस्टश्ेट मनीष कुमार सिंह, रमेश जोशी, जिला सूचना अधिकारी अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में भी मनाई गई जयंती
धनौरी। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी राममिलन ने उन छात्र- छात्राओं को मेडल तथा प्रमाणपत्र दिए जिन्होंने ब्लाक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम विकास अधिकारी सुधीर चौहान,, जितेंद्र चौहान, कमला राणा, प्रतिभा और सुर्मिला चौहान आदि उपस्थित थे। स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।
दूसरी ओर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत कोटामुरादनगर के पंचायत भवन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में भी भारत को नेतृत्व प्रदान किया।
मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वच्छता अभियान में बढ़.चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान मे सहयोग करना चाहिए!
इस दौरान झबल सिंह, पवन राठोर, नीटू कुमार, अमरीश, सचिन, सजित, नवीन सैनी, अंकित बाबूराम, सुमित और रोहित आदि मौजूद रहे। लालढांग वन रेंज कार्यालय में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई ।इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रेंज परिसर और गांधी चौक में वनकर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। लालढांग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बिंदरपाल द्वारा सभी को अपने आसपास स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस अवसर पर रमेश चंद कुकरेती, राजगोपाल अरोड़ा, धंनीराम, धीरज सिह रावत, रविंदर कुकरेती, वीरेंद्र सिंह, विनोद प्रसाद, कुलदीप नौटियाल, राजेश सिंह, अशोक कुमार, बलवीर सिंह, संजीत टॉक, हेमंत कुमार और तालिब आदि मौजूद रहे। वहीं चिडियापुर रेंज के वनकर्मियों द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में ग्रीन पार्क एवं वन परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसमें प्रमुख रूप से वन क्षेत्राधिकारी श्रीकृष्ण भंडारी, सेक्शन अधिकारी माया मोहन कंडवाल, सुंदरलाल, धर्मपाल सिंह, मोहनलाल, गणेश लाल आदि थे।

फोटो समाचार
स्वच्छता ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि: स्वामी
पथरी। गांव बहादरपुर जट में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को हम सबको मिलकर सफल बनाना है।

स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि इन योजनाओं से गरीब तबके के लोगों को फायदा होगा। इससे पहले अतिथियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें विधायक स्वामी यतीश्वरानंद व धर्मेंद्र चौहान, विकास कुमार, चंद्रकिरण, सत्यकुमार, प्रणव यादव व रीनू चौधरी आदि लोग शामिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed