फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिचय पत्र दिए जाने की मांग

परिचय पत्र दिए जाने की मांग

Mon, 02 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
परिचय पत्र दिए जाने की मांग
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। चिन्हीकरण से वंचित रहे कपीरी पट्टी के राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से परिचय पत्र जारी कर राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की है। सोमवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में दिनेश सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह, उमादत्त जुयाल, प्रेम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के पांच आंदोलनकारी चिन्हीकरण की मांग करते करते मर चुके हैं, लेकिन प्रशासन मामले में मौन बना है। दूसरी ओर चिहिृृत राज्य आंदोलनकारियों ने मुजफ्फरनगर कांड में दोषियों को सजा नहीं मिलने पर सोमवार को काला दिवस मनाया। चिहिृृत राज्य आंदोलनकारी समिति के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि जब तक सरकार मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा नहीं देती तब तक आंदोलनकारी अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं नगर के अपर बाजार में बने राज्य आंदोलनकारी स्मारक पर आंदोलनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर गैरसैंण के रामलीला मैदान में राज्य आंदोलनकारियों ने पेशवार कांड के नायक स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर गौरव सेनानी संगठन के लोग, स्थानीय व्यापारी और राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed