{"_id":"59d2778d4f1c1baa538b5434","slug":"150696543810-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में जगह जगह भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में जगह जगह भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार समेत देहात की रामलीलाओं में भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक हो गया है। भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काट अपने राज्य पहुंच गए हैं। राज्य में भगवान की वापसी की खुशियां धूमधाम से मनाई गई है। इस अवसर पर हरिद्वार की विभिन्न रामलीलाओं में रविवार रात राज्य अभिषेक का मंचन किया गया है। जबकि इससे पहले प्रभु श्रीराम और भरत का मिलाप की लीला दिखाई गई।
श्रीराम लीला कमेटी के रंगमंच हरिद्वार में राज्य अभिषेक किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान राम का अभिषेक किया। पूरी लीला में राम का अभिनय साहिल मोदी, सुनील शर्मा (लक्ष्मण) मोहित गिरी (सीता) अरुण वर्मा (हनुमान) ने अभिनय किया। उधर श्रीराम नाट्य संस्था भीमगोड़ा में रविवार की रात भगवान श्रीराम और भरत मिलाप का मंचन हुआ। देर रात रंगमंच पर राज्य अभिषेक हुआ। नई बस्ती, भीमगोड़ा, गोसाई गली, भीमगोड़ा समेत अन्य क्षेत्र के लोगों ने भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक किया। उधर भूपतवाला मुख्यागली की रामलीला में राज्य अभिषेक की लीला का मंचन हुआ। पथरी गांव के शाहपुर, बादशाहपुर, बहादरपुर जट, शिवगढ, जियापोता व मिस्सरपुर में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके अलावा अंतिम दिन रामलीला के मंचन में रूप बसंत राजा हरिश्चंद्र श्रवण आदि के नाटकों का मंचन किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रामलीलाएं संपन्न हो गयी। इसके बाद अंत में अभिनय करने वाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन