फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला कार्यकर्ता भाजपा की प्रमुख ताकत: संजय

महिला कार्यकर्ता भाजपा की प्रमुख ताकत: संजय

Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता भाजपा की प्रमुख ताकत: संजय

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि महिला कार्यकर्ता भाजपा की प्रमुख ताकत हैं। केंद्र और राज्य सरकार को महिलाओं की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए।
संजय कुमार सोमवार को उत्तरी हरिद्वार में स्थित माहेश्वरी सदन में सोमवार की शाम प्रारंभ हुई महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की नई उम्मीद बनकर आई है। देश को जो भी उम्मीदें थी भाजपा सरकार उन सभी पर खरी उतर रही है। उन्होंने मोदी सरकार की महिलाओं के बारे में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम सहगल ने भी महिलाओं की हितैषी बताया और दावा किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरला खंडूरी, दीपाली पन्याल, कमला रावत, रीतू भट्ट, रीतू डाला कोटी, हरिद्वार की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदेश मंत्री अंजना चड्ढा, बृजलेश गुप्ता, रेणु गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। मंगलवार को भी कार्यसमिति जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed