{"_id":"59d2767d4f1c1bb6538b54c1","slug":"150696516610-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों की याद में आयोजित की पोस्टर प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों की याद में आयोजित की पोस्टर प्रदर्शनी
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर में राज्य आंदोलन के दौरान प्रकाशित पोस्टर, पर्चे, बैनर और पुस्तिकाओं की प्रदर्शनी लगाकर मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही नगर में कैंडल मार्च निकाली गई।
अगस्त्यमुनि की प्रकृति संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र रौतेला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के संघर्ष के बारे में अवगत कराना है। भाकपा (माले) के राज्य सदस्य इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण संघर्षों के बूते हुआ है। इस मौके पर उमा देवी, मनीष नेगी, डा. योगेश धस्माना, राकेश गैरोला, दीपक बेंजवाल, रोशन लाल, जगमोहन चोपता, ललिता रौतेला, शशि देवली, मंजू बिष्ट, विजय वशिष्ठ, मदनमोहन चमोली आदि मौजूद थे। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई।