{"_id":"59d26ff34f1c1bd1538b56f9","slug":"150696349213-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन शुरू
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। गांव बचाओ संघर्ष समिति ने 15 गांवों को नगर पालिका देवप्रयाग में शामिल किए जाने के विरोध में गांधी जयंती से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को तहसील मुख्यालय में क्रमिक धरना शुरू किया गया। धरने के पहले दिन ग्राम पंचायत रामपुर-श्यामपुर के ग्रामीणों ने प्रधान सुनीता ध्यानी की अगुवाई में पूरे दिन तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया।
सोमवार को धरना देने के बाद ग्रामीणों ने डीएम टिहरी और पौड़ी को ज्ञापन भेजा। इसमें समिति ने परिसीमन की आपत्तियों के शीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि पालिका में जिन 15 गांवों को सम्मिलित किया गया है, वहां 1200 मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। उक्त लोगों की रोजी-रोटी मनरेगा से ही चलती है। धरने में गांव बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद टोडरिया, ग्राम प्रधान मुनेठ राजेंद्र सिंह, लखपत सिह, सुपर्णा पंचपुरी, सुषमा, मीना भट्ट, अनीता, देवेश्वरी, अंजू, वसंत सिंह, गिरीश कोटियाल, कविता व सारिका आदि धरने में बैठे है। ब्यूरो